मैनचेस्टर, 31 अगस्त| मारयस एरासमस और रुचिरा पल्लियागुरुगे आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज सीरीज के बाकी बचे चौथे और पांचवें टेस्ट मैच में कुमार धर्मसेना के साथ आधिकारिक अंपायर होंगे।

Advertisement

धर्मसेना को इससे पहले, चौथे टेस्ट मैच के लिए टीवी अंपायर नियुक्त किया गया था, लेकिन अब वह बाकी बचे मैचों में एरासमस के साथ मैदानी अंपायर होंगे। वहीं, पल्लियागुरुगे दोनों मैचों में टीवी अंपायर होंगे।

Advertisement

आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चौथ टेस्ट मैच चार सितंबर से ओल्ड ट्रेफर्ड में जबकि पांचवां टेस्ट मैच 12 सितंबर से द ओवल में शुरू होगा। सीरीज के पहले तीन मैचों में अंपयार के फैसले को लेकर काफी सवाल उठे थे और पूर्व खिलाड़ियों ने तटस्थ अंपायरिंग की मांग की थी। 

दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। आस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच 251 रन से जीता था जबकि दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था। इसके बाद तीसरा टेस्ट मैच मेजबान इंग्लैंड ने एक विकेट से जीता था। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार