New Zealand vs Sri Lanka ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका ने 17  सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 2024 में शानदार प्रदर्शन के चलते टीम में तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा (Ehsan Malinga) को शामिल किया गया है। मलिंगा के अलावा टीम में लाहिरू कुमारा की वापसी हुई है और साथ गेंदबाज दिलशान मदुशंका बाहर गए हैं।  वहीं बल्लेबाजी में सदीरा समराविक्रमा की जगह नुवानीडू फर्नांडो आए हैं, बाकी टीम वही है जो पिछले महीने घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी। 

Advertisement

2022 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मलिंगा ने 12 लिस्ट ए मैच में 25.15 की औसत से 20 विकेट लिए हैं। 2024 में उनकी गेंदबाजी में और निखार देखनेसको मिला। वह लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स के लिए खेले। उन्हें आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने भी साइन किया। मलिंगा श्रीलंका ए की टीम में भी सभी फ़ॉर्मेट में नियमित रूप से शामिल रहे हैं।

Advertisement

2023 वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे मदुशंका ने 2024 में 11 वनडे में 14 विकेट लिए हैं। जिसके चलते सिलेक्टर्स ने इस सीरीज के लिए उन्हें मौका नहीं दिया है। 

श्रीलंका का न्यूजीलैंड दौरा 28 दिसंबर से तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के साथ शुरू होगा। इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 5 जनवरी को वेलिंगटन में खेला जाएगा। इसके बाद 8 और 11 जनवरी को हैमिल्टन और ऑकलैंड में मैच खेले जाएंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

चरित असालंका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, निशान मदुश्का, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, नुवानिदु फर्नांडो, डुनिथ वेल्लालागे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, चामिंडु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज, लाहिरु कुमारा , ईशान मलिंगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार