नॉटिंघम, 4 जून (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में सोमवार को मेजबान इंग्लैंड को 14 रनों से मात दे उलटफेर करने वाली पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने कहा है कि पहले मैच में वेस्टइंडीज से मिली करारी हार के बाद भी टीम के हर खिलाड़ी को विश्वास था कि वह जीत सकते हैं।

Advertisement

पाकिस्तान को पहले मैच में वेस्टइंडीज ने सिर्फ 105 रन ही बनाने दिए थे लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 348 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर टांगा। 

Advertisement

हफीज ने इस मैच में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 84 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 62 गेंदें खेली जिन पर आठ चौके और दो छक्के मारे। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में हफीज ने कहा, "हमारी टीम का हर खिलाड़ी जानता था कि हम जीत सकते हैं। हम काफी खुश हैं। इस जीत में हर किसी ने अपना योगदान दिया है। ईमानदारी से कहूं तो हमें अपने ऊपर पूरा आत्मविश्वास था। हमने जो बैठक की थी वो भी काफी अच्छी रही थी। हमें बस एक विजयी परफॉर्मेस की जरूरत थी। यह पूरी टीम का प्रयास था।"

अपने खेल के बारे में हफीज ने कहा, "मैं बस अपने नैचुरल शॉट्स खेलने की कोशिश कर रहा था। कई बार आपको सोच समझकर रिस्क लेना होता है और आज इस चीज ने मेरे पक्ष में काम किया।"

टीम के कप्तान सरफाज अहमद ने भी कहा कि यह टीम का मिलाजुला प्रयास था जो सफल रहा।

Advertisement

कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि यह हमारी टीम का बेहतरीन प्रयास था। फखर और इमाम ने बेहतरीन शुरुआत की। मैच सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ था और इसलिए पहले 10 ओवर काफी अहम थे। उन्होंने हमें अच्छी शुरुआत दी और इसलिए हम 350 के पास पहुंच सके। हमने कुछ चीजें आजमाईं। हमने शादाब के साथ शुरुआत की क्योंकि वह स्पिन के खिलाफ अच्छा नहीं खेल पाते हैं। फील्डिंग काफी अहम रही और इसने बड़ा अंतर पैदा किया। इस जीत से टीम को काफी आत्मविश्वास मिला है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार