कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स (Antigua and Barbuda Falcons) और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (St Kitts and Nevis Patriots) के बीच खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज एविन लुईस (Evin Lewis) ने अपने एक जबरदस्त छक्के से महफिल लूट ली। उन्होंने ऐसा मॉन्स्टर सिक्स लगाया कि गेंद सीधे स्टेडियम से बाहर जाती हुई नजर आई। 

Advertisement

दरअसल, 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने पहले ही ओवर में अमीर जंगू का विकेट गंवा दिया, जो सिर्फ 2 रन बनाकर काइल मेयर्स का शिकार बने। इसके बाद शुरुआती दो ओवरों में टीम के खाते में सिर्फ 8 रन आए।

फाल्कन्स की पारी को रफ्तार देने की जिम्मेदारी एविन लुईस पर थी। पावरप्ले के आखिरी ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर वकार सलामखेल गेंदबाजी करने आए। लुईस ने ओवर की शुरुआत से ही उन पर हमला बोलने का फैसला किया और एक छोटी गेंद को देखकर पीछे हटे।

गेंद जैसे ही उनकी पहुंच में आई, लुईस ने पूरे दम के साथ बल्ला घुमाया और उसे डीप मिडविकेट के ऊपर से इतना लंबा मारा कि गेंद स्टेडियम के बाहर जा पहुंची। 

VIDEO:

लुईस के इस मॉन्स्टर सिक्स की लंबाई 100 मीटर रही। लुईस ने अपनी पारी में कुल पांच छक्के लगाए और 38 गेंदों में 48 रन बनाए।

मैच की बात करें तो सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 187 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए दासुन शनाका ने सिर्फ 17 गेंदों में 49 रन की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा काइल मेयर्स ने 18 गेंदों में 34 रन और कप्तान जेसन होल्डर ने 25 गेंदों में 27 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स को लुईस की पारी के अलावा मोईन अली और शादाब खान ने मोर्चा संभाला। मोईन अली ने 12 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए, जबकि शादाब खान ने सिर्फ 12 गेंदों में 30 रन की अहम पारी खेली। इन पारियों की बदौलत फाल्कन्स ने रोमांचक अंदाज में तीन गेंद शेष रहते 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार