एविन लुईस (Evin Lewis) की शानदार पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने यहां डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 16 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लुईस के 34 गेंदों पर चार चौकों और नौ छक्कों की मदद से 79 रन के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 199 रन बनाए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 183 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की तरफ से शेल्डन कॉट्रेल और आंद्रे रसेल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि हेडन वाल्श को एक विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान आरोन फिंच ने 34, मिशेल मार्श ने 30, मैथ्यू वेड ने 26, मोएसिस हेनरिक्स ने 21और एंड्रयू टाई ने 15 रन बनाए, जबकि मिशेल स्वीपसन 14 और जोश हेजलवुड 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, वेस्टइंडीज की पारी में लुईस के अलावा निकोलस पूरन ने 31, क्रिस गेल ने 21, लेंडल सिमंस ने 21 और आंद्रे फ्लेचर ने 12 रनों का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टाई ने तीन विकेट लिए जबकि एडम जम्पा और मार्श को दो-दो विकेट तथा स्वीपसन को एक विकेट मिला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार