न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाज़ी की और अपने प्रदर्शन से भारतवासियों को दीवाना बना दिया। सिराज ने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 17 रन दिए और चार विकेट लिए। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। सिराज के इस शानदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक तौसीफ आलम एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। 

Advertisement

आलम ने पिछली बार की ही तरह इस बार भी एक फेसबुक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने मोहम्मद सिराज की तारीफ करने के साथ-साथ भारतीय चयनकर्ताओं को फटकार भी लगाई है।तौसीफ आलम ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से अपनी और मोहम्मद सिराज की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'वाह मेरे लाल मोहम्मद सिराज एक मौका मिला आपको न्यूजीलैंड के खिलाफ आप ने साबित कर दिया की इसी का नाम मोहम्मद सिराज है चयनकर्ता अगर समझदारी करते तो वर्ल्ड कप हम लोगों के हाथ में होता अभी भी चयनकर्ता अपनी गलती मान लें।'

Advertisement

तौसीफ आलम का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस कमेंटस करके उनकी इस पोस्ट पर अपना समर्थन भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले जब भारतीय चयनकर्ताओं ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम का ऐलान किया था तो उस टीम में मोहम्मद सिराज और खलील अहमद का नाम नहीं था जिसके बाद तौसीफ काफी नाराज थे और उन्होंने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जाहिर की थी।

किशनगंज जिले में बिहार के बहादुरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक तौसीफ आलम ने उस समय अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा था, 'मैं तब तक क्रिकेट नहीं देखूंगा जब तक कि एक निष्पक्ष चयन प्रक्रिया नहीं हो जाती। आज मैं हैरान हूं कि कैसे चयनकर्ताओं ने टी20 विश्व कप के लिए (मोहम्मद) शमी, (मोहम्मद) सिराज और खलील अहमद जैसे खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार