इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अब तक 17 सीजन खेले जा चुके हैं, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम ने आज तक इस टूर्नामेंट का एक भी सीजन नहीं जीता। यही वजह है हमेशा से ही क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल रहा है कि आखिर क्यों RCB कभी आईपीएल नहीं जीत पाती? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको बता दें कि खुद एक एक्स आरसीबी प्लेयर ने इसका जवाब दिया है।

Advertisement

जी हां, हम बात कर रहे हैं पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) की। इस बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने चार साल आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में समय बिताया और अब उन्होंने ये खुलासा किया है कि आखिर क्यों आरसीबी की टीम अब तक आईपीएल का टूर्नामेंट नहीं जीत पाई। दरअसल, पार्थिव पटेल का मानना है कि आरसीबी ने हमेशा से अच्छा क्रिकेट खेला है, लेकिन लक यानी किस्मत उन्हें फेवर नहीं करती जिस वजह से वो फाइनल जीतकर ट्रॉफी उठाने से चूक जाते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा, 'आरसीबी एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जो अपने खिलाड़ियों का अच्छे से ध्यान रखती है। इसमें तो कोई भी शक नहीं है, लेकिन किसी वजह से रिजल्ट नहीं आते। वो कई बार ट्रॉफी जीतने के बहुत पास आए हैं जो कि काफी लोगों को पता नहीं हैं। जैसे साल 2009 में वो फाइनल खेले थे, 2011 में भी खेले थे और 2016 में भी खेले थे।'

पार्थिव पटेल ने आगे कहा, 'आरसीबी ने दो फाइनल तो ऐसे भी खेले जिसमें वो जीत सकते थे। 2009 वाला फाइनल वो चार या पांच रन से हारे थे और साल 2016 वाले फाइनल में भी ऐसा ही था। भले ही तब SRH ने 200 रन बनाए थे, लेकिन 11वें और 12वें ओवर तक ऐसा ही लग रहा था कि आरसीबी जीत जाएगी। उस मैच में बेन कटिंग ने हैदराबाद के लिए रन कर दिये थे। वही है कि आपको लक भी चाहिए। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस है जो कि दो बार फाइनल एक-एक रन से जीती है। तो वो लक एक चीज है जो थोड़ा सा क्रिकेट में आपके फेवर में जाना चाहिए।'

कुल मिलाकर पार्थिव पटेल का ये कहना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जितने भी आईपीएल फाइनल खेले उसमें किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया जिस वजह से वो ये टूर्नामेंट अब तक नहीं जीत पाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार