हेमिल्टन, 4 फरवरी| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैदान पर फील्डिंग में एक स्टैंडर्स सेट किया है और उन्होंने साफ कर दिया है कि वे अपने टीम साथी से भी ऐसी ही उम्मीद रखते हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के साथ समाप्त हुई टी-20 सीरीज के बाद कहा था कि खिलाड़ियों को अपने फील्डिंग में सुधार करने की जरूरत है।

Advertisement

भारत को अब बुधवार से यहां न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलना है।

Advertisement

कोहली ने कहा, "यह कुछ ऐसा है, जिसमें निश्चित रूप से हमें सुधार करना है। अगर आप देखें तो यह टीम औसत उम्र वाली टीम है। इसलिए हमारी फील्डिंग भी अच्छी होनी चाहिए। मुझे लगता है कि कुल मिलाकर फील्डिंग का स्तर उतनी अच्छी नहीं है, जितनी कि अन्य टीमों की है। टी-20 क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है क्योंकि यह एक तेज खेल है।"

उन्होंने कहा, "आप जब एक बार इसमें नर्वस हो जाते तो फिर इससे बाहर निकलना मुश्किल है। यह तेजी से आगे बढ़ता रहता है और बॉल आपके पास आते रहते हैं।"

कोहली ने साथ ही कहा कि 50 ओवरों के खेल में भी फील्डिंग अच्छी नहीं रही थी और इसलिए ये ऐसी गलती है, जिसे दोहराया नहीं जा सकता।

कप्तान ने कहा, "यहां तक कि वनडे क्रिकेट में भी, हमारा प्रदर्शन ऐसा था जिस पर गर्व नहीं किया जा सकता है और यह किसी से छिपी नहीं है। हम इसके बारे में कई बार बात कर चुके हैं। आप ऐसी उम्मीद करते हैं कि आपके पास एक युवा टीम और जोकि काफी फिट है। एक अच्छा फील्डर वह है जो ना केवल बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर ध्यान देता है बल्कि फील्डिंग में भी अच्छा काम करता है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार