साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार (27 जून) को खेले गए दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन ऑलराउंडर फैबियन एलेन (Fabian Allen) ने अपनी तूफानी पारी से सबका दिल जीत लिया। एलेन ने 12 गेंदों में 283.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 छक्कों की मदद 34 रनों की पारी खेली। लुंगी एंगिडी ने एलबीडब्लयू आउट तक एलेन की पारी का अंत किया और वेस्टइंडीज की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

Advertisement

अपनी इस पारी के साथ ही एलेन ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी-20 इंटरनेशनल मैच में कम से कम 5 छक्कों की मदद से सबसे छोटी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अपनी पारी के दौरान एलेन ने सिर्फ चार रन दौड़ कर लिए। 

Advertisement

इससे पहले यह वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड के नाम था। पोलार्ड ने 3 मार्च 2021 को श्रीलंका के खिलाफ हुए टी-20 मुकाबले में 11 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में उन्होंने सिर्फ 2 रन दौड़कर पूरे किए थे। 

इसके अलावा वह टी-20 पारी में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले श्रीलंका के इसुरू उदाना ने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मुकाबले में अपनी नाबाद 84 रनों की पारी के दौरान 6 छक्के जड़े थे। 

गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज 9 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार