CSK Vs KKR: आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाड़ियों ने अपनी फील्डिंग से काफी प्रभावित किया है। अंबाती रायडू हो या फिर सुरेश रैना केकेआर के खिलाफ सभी फील्डर रंग में नजर आए।

Advertisement

वहीं दसवें ओवर की पहली गेंद पर फाफ डु प्लेसिस ने हैरतअंगेज कैच लपककर सभी को हैरान कर दिया। जोश हेजलवुड की गेंद पर इयोन मॉर्गन ने जबरदस्त शॉट खेला। एक पल के लिए लगा कि गेंद आसानी से सीमा रेखा पार कर जाएगी लेकिन, बाउंड्री के पास फाफ डु प्लेसिस के इरादे कुछ और ही थे।

Advertisement

फाफ डु प्लेसिस ने बाउंड्री के पास कैच लपका लेकिन खुद का संतुलन बिगड़ता देखकर गेंद को वक्त रहते ही अपने हाथों से झटका दिया। गेंद जब हवा में थी उतनी देर में फाफ डु प्लेसिस ने अपना सतुंलन फिर से वापस पाया और कैच को लपक लिया। मामला इतना करीबी था कि थर्ड अंपायर को चेक करना पड़ा था। 

बता दें कि हेजलवुड की यह फुल गेंद इयोन मॉर्गन के पैरों पर थी। जिसे वह लॉन्ग ऑन के ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन वह गेंद को बस ऊंचाई दे पाए ताकत नहीं। आईपीएल 2021 के पहले चरण में केकेआर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा टीम ने 7 में से सिर्फ 2 मैच जीते हालांकि, यूएई चरण में उसने अपने दोनों मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार