22 जुलाई,(CRICKETNMORE)। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें वनडे मैच में एक और खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।   देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

इस मुकाबले में 20 रन पूरे करते ही फखर ने वनडे क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। जून 2017 में डेब्यू करने वाले फखर सिर्फ 18 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

इससे पहले सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से पांच बल्लेबाजों के नाम था। विवियन रिचर्ड्स, केविन पीटरसन, जॉनथन ट्रॉट, क्विंटन डी कॉक और बाबर आजम इस लिस्ट में शामिल हैं। इन सभी बल्लेबाजों ने 21 पारियों में अपने 1000 वनडे रन पूरे किए थे।

चौथे वनडे में फखर ने सबसे कम पारियां खेलकर वनडे में दोहरा शतक मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वह इस फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तान के पहले और दुनिया के छठे क्रिकेटर भी बने हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार