Pakistan vs Australia ODI 2026: पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमान (Fakhar Zaman) और सैम अयूब (Saim Ayub) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार (20 मई) को इसकी जानकारी दी।
एक बयान में, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि ओपनिंग बल्लेबाज "आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 30 मई से ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे की शुरूआत होगी। "
बोर्ड ने बताया कि दोनों खिलाड़ी फिलहाल रिहैब में हैं और चोट से उबर रहे हैं और पाकिस्तान की मेडकल टीम की निगरानी में हैं। जिसके चलते वह पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे।
बयान में बताए अनुसार, टीम और खिलाड़ियों की फिटनेस से जुड़ी आगे की जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी।
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 जनवरी को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा और तीसरा वनडे मैच 2 जून और 4 जनू को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। 2022 के बाद ऑस्ट्रेलिया पहली बार पाकिस्तान में द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलेगी। उस सीरीज में पाकिस्तान ने 2-1 से जीत हासिल की थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस साल की शुरुआत में, ऑस्ट्रेलिया ने जनवरी-फरवरी में टी-20 इंटरनेशनल सीरीज़ के लिए पाकिस्तान का दौरा भी किया था औऱ 3-0 से मेजबान को क्लीन स्वीप किया था।