Rohit Sharma fan: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले को टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज का शानदार आगाज किया है। इस मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने एक बार फिर से इस बात को साबित कर दिया कि रोहित शर्मा को फैंस कितना ज्यादा प्यार करते हैं। दरअसल, साउथ अफ्रीका की बैटिंग खत्म होते ही एक फैन सिक्योरिटी ब्रीच कर मैदान पर घुस जाता है और रोहित शर्मा के पैर छूने लगता है। रोहित शर्मा का रिएक्शन भी इस दौरान देखने लायक होता है।

Advertisement

जैसे ही रोहित शर्मा का फैन उनके पैर पर गिरता है वैसे ही रोहित शर्मा उसकी पीठ पर अपना हाथ रखकर उसका अभिवादन करते हैं। साथ ही हिटमैन इस फैन के साथ सेल्फी भी लेते हैं। रिपोर्टस की मानें तो रोहित शर्मा का ये फैन मैदान में काम करने वाला ही कोई कर्मचारी थी। इस फैन की इस हरकत के बाद उसपर बैन भी लग सकता है।

Advertisement

बता दें कि मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने अपने सभी फैंस से मुलाकात की। रोहित शर्मा को दर्शक दीर्घा के पास जाकर फैंस का शुक्रिया करते, उनके साथ सेल्फी और उन्हें ऑटोग्राफ देते हुए देखा गया। रोहित शर्मा के इस गेस्चर की सोशल मीडिया पर फैंस जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इसका वीडियो BCCI  ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर भी किया है।

मैच की बात करें तो रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और महज़ 9 रन के स्कोर पर उनके 5 प्लेयर्स आउट हो गए। वेन पार्नेल, एडम मार्करम और फिर केशव महाराज ने टीम को 100 के पार पहुंचाने में मदद की। केशव महाराज ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 41 रन बनाए । अर्शदीप ने 3 और दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए।

रनचेज के दौरान टीम इंडिया ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट जल्दी गंवा दिया। जिसके बाद केएल राहुल 51 और सूर्यकुमार 50 रन बनाकर नॉटआउट रहे और टीम को 16.4 ओवर में जीत दिला दी। दूसरा टी-20 मुकाबला 2 अक्टूबर को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार