भारतीय टी20 टीम के पूर्व कैप्टन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मौजूदा समय में टी20 मुंबई 2026 टूर्नामेंट (T20 Mumbai 2026) खेल रहा है जहां बीते मंगलवार, 09 जून को वानखेड़े के मैदान पर उनकी दीवानगी देखने को मिली। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट का 18वां मुकाबला ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE और ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स (Triumphs Knights MNE Vs Eagle Thane Strikers) के बीच खेला गया था जिसके दौरान एक फैन सूर्यकुमार यादव से मिलने के लिए मैदान में घुस गया।
दरअसल, ये पूरी घटना ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE की इनिंग के दौरान घटी। सूर्यकुमार यादव मैदान पर बैटिंग कर रहे थे कि इसी बीच उनका एक जबरा फैन ग्राउंड के अंदर घुस गया। यहां वो सीधा SKY के पास भागता हुआ गया और उनके पैर छूने लगा।
ध्यान दें कि इस घटना के दौरान सूर्यकुमार यादव ने भी फैन को पूरा सम्मान दिया और उससे अच्छे से मुलाकात की। वो फैन से लगे भी मिले और आखिर में उन्होंने फैन के साथ फोटो भी क्लिक करवाई। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।
बात करें इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के परफॉर्मेंस की तो वो अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाए और 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इनिंग में एक चौके और एक छक्का ठोका। ध्यान दें कि इस मुकाबले में उनकी टीम को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वो विपक्षी टीम ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स के स्कोर 172 रन का पीछा करते हुए 148 रनों पर ऑल आउट हो गए थे।
Look at the way Suryakumar Yadav told the security staff, “Don’t beat him, let him go,” after a fan entered the ground, touched his feet, hugged him, and took a selfie with him during the Mumbai T20 League.
— Sonu (@Cricket_live247) June 10, 2026
Wait until the end to see the security staff’s action towards the fan.… pic.twitter.com/yLeHL16HlB
Also Read: LIVE Cricket Score
याद दिला दें कि सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में भारतीय टी20 टीम की कैप्टेंसी और वहां अपनी जगह दोनों ही खो दी है। उन्हें खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर किया गया है। ऐसे में अब उनकी निगाहें जहां मौका मिले (घरेलू टूर्नामेंट) वहां रन बनाकर वापस टीम इंडिया में जगह पाने पर टिकी होंगी। हालांकि ऐसा हो पाता है या नहीं, ये तो समय ही बताएगा।