दिल्ली में खेले जा रहे भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज़ बी साई सुदर्शन का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में वो सीमा रेखा के पास बैठकर बर्गर खा रहे होते हैं और इस पर एक फैन ने उनके मज़े लेते हुए कहा, “मैं कह रहा हूं कि गुजरात से निकल जाओ, सीएसके में ज़रूरत है।”

Advertisement

हालांकि, साई सुदर्शन का जन्म चेन्नई में हुआ है, लेकिन उन्होंने आईपीएल करियर की शुरुआत से ही गुजरात टाइटंस के लिए खेला है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। साल 2022 से लेकर अब तक खेले गए 40 मैचों में उन्होंने 1793 रन बनाए हैं। खास बात ये रही कि आईपीएल 2025 में उन्होंने 15 मैचों में 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी अपने नाम की।

Advertisement

फैंस का मानना है कि उनकी बल्लेबाज़ी की शैली और चेन्नई से नाता होने की वजह से उन्हें अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा बन जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो पहले टेस्ट में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, जहां वो सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन दूसरे टेस्ट में उन्होंने दमदार वापसी की।

दिल्ली में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 87 रनों की पारी खेली और कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर 193 रनों की साझेदारी की। ये साझेदारी भारत की पहली पारी के 518/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचने में अहम रही। इस प्रदर्शन से उन्होंने ये साबित कर दिया कि वो लंबे प्रारूप में भी टीम के लिए एक भरोसेमंद बल्लेबाज़ बन सकते हैं।हालांकि, दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण के दौरान शॉर्ट लेग पर एक कैच पकड़ते समय साई सुदर्शन को हाथ में चोट लग गई, जिसकी वजह से उन्हें मैदान से कुछ समय के लिए बाहर रहना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

उनकी बल्लेबाज़ी ने ना केवल भारत को मज़बूती दी, बल्कि फैंस के बीच भी उन्हें लेकर एक नई उम्मीद जगाई है, खासकर सीएसके फैंस में, जो उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनते देखना चाहते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार