ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के साथ कल इंस्टाग्राम लाइव पर बातचीत की। इस मजेदार बातचीत के कई छोटे-छोट क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक फनी वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हम उसपर बात कर रहे हैं। दरअसल, इस लाइव में ऋषभ पंत ने कुछ फैंस को भी जोड़ा और उनसे बातचीत की।

Advertisement

वहीं एक अनजान शख्स का रिएक्शन देखने लायक था जब ऋषभ पंत ने उसे लाइव में जोड़ा। खुदको रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत के साथ लाइव में जुड़ा देखकर एकपल के लिए तो उस शख्स को यकीन ही नहीं हुआ कि उसके साथ हो क्या रहा है।

Advertisement

अनजान शख्स ने कहा, 'अरे भैया यार मैं बिलीव नहीं कर पा रहा हूं। बिलीव हो ही नहीं रहा है।' फैन की बात सुनकर ऋषभ पंत थोड़ा सो इमोशनल होकर कहते हैं, 'अरे भैया यार कर लो बिलीव।' इस अनजान फैन के अलावा भी पंत ने लाइव में कुछ फैंस को जोड़कर उनका दिन बना दिया था।

धोनी भी दिखे थे लाइव में: इस लाइव में कुछ सेकंड के लिए धोनी भी जुड़े थे। धोनी को देखकर ऋषभ पंत कहते हैं, 'क्या हाल है भईया इनको थोड़ी देर लाइव पर रखो।' धोनी बिना एक शब्द भी बोले हाथ हिलाकर कैमरे को ढक देते हैं। जिसे देखकर रोहित, पंत और सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन देखते बनता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार