आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए बेशक रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चल रहा है लेकिन इसके बावजूद उनके फैंस उनके लिए आवाज़ उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसका एक उदाहरण हाल ही में तब देखने को मिला जब रोहित के एक समर्थक ने मुंबई इंडियंस की सह-मालिक नीता अंबानी से रोहित को फिर से कप्तान बनाने की मांग की।

Advertisement

दरअसल, नीता अंबानी शिरडी के साईंबाबा मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची थी और जब वो मंदिर से बाहर निकल रही थी तो ये फैन नीता अंबानी के पास पहुंचा और इस अवसर का लाभ उठाकर उसने अपनी भावनाएं व्यक्त कर दी। वायरल वीडियो में ये फैन हाथ जोड़कर, नीता अंबानी से कहता है, 'रोहित को कैप्टन करो मैडम।' 

Advertisement

इस फैन की बात सुनकर नीता अंबानी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "बाबा की मर्जी।"

गौरतलब है कि पिछले साल, मुंबई इंडियंस के समर्थकों के एक वर्ग ने हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त करने के टीम के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की थी। हार्दिक को गुजरात टाइटन्स से वापस एमआई में ट्रेड किया गया था और उन्होंने टीम में अपने पहले साल में रोहित की जगह ली थी। वानखेड़े स्टेडियम में दर्शकों के एक वर्ग ने उनका मजाक उड़ाया और ड्रेसिंग रूम में दरार की खबरें सामने आईं।

हालांकि, इस सीजन ऐसा लगता है कि मुंबई इंडियंस ने अपने आंतरिक मुद्दों को सुलझा लिया है और आईपीएल 2025 में एक अधिक एकजुट इकाई के रूप में वापसी की है। आईपीएल 2024 में तालिका में सबसे निचले स्थान पर रहने के बावजूद, फ्रैंचाइज़ी ने कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या का समर्थन करना जारी रखा। हार्दिक के साथ रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा सभी को बरकरार रखा गया है। अभी तक मौजूदा सीजन में हार्दिक पांड्या की टीम अपने पहले छह मैचों में से केवल दो जीत पाई है और 10 टीमों की अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार