BBL2021-22: एलिडेल स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच बिग बैश लीग का प्लेऑफ मैच खेला जा रहा है। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स से सीजन के टाइटल के लिए भिडेगी। 

Advertisement

एलिडेल स्ट्राइकर्स और सिडनी के बीच खेले जा रहे मैच में सिडनी की टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद एडिलेड की टीम ने 167 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। एडिलेड की पारी के दौरान एक शानदार कैच देखने को मिली, लेकिन ये कैच किसी फील्डर ने नहीं बल्कि मैच को एन्जॉय करने आए दर्शन ने पकड़ा। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल ये घटना एडिलेड स्ट्राइकर्स की पारी के लास्ट ओवर में देखने को मिला। ये ओवर सिडनी सिक्सर्स के लिए बेन ड्वारशुइस करने आए थे। बेन की इस ओवर की दूसरी बॉल पर मैट रेंशॉ ने जोरदार शॉट खेल दिया, जो कि सीधा स्टेडियम में बैठे दर्शकों के बीच जा पहुंचा। लेकिन इस दौरान उन्हीं दर्शकों में से एक ने रेंशॉ का शानदार कैच लपक लिया। मजे की बात ये है कि उस दर्शक ने ये कैच सिर्फ एक हाथ से लपका था और उसके दूसरे हाथ में मोबाइल फोन था।

मैच की बात से करें तो सिडनी सिक्सर्स की टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया था, जिसके बाद एडिलेड की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए है। खबर लिखे जाने तक सिडनी सिक्सर्स की टीम ने 4 विकेट गवांकर 137 रन बना लिये हैं। अब उन्हें जीत के लिए 14 बॉल पर 31 रनों की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार