आईपीएल 2023 के 10वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सिर्फ 121 रन बनाए और जब लखनऊ की टीम इस मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्होंने 5 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा रन रन राहुल त्रिपाठी ने बनाये। उन्होंने 41 गेंद में 4 चौको की मदद से धीमी गति से 35 रन की पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह ने 26 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। अब्दुल समद ने अंत में तेजी से 10 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 21 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

हालांकि, खराब बल्लेबाजी और खराब गेंदबाजी के अलावा हैदराबाद की आलोचना इसलिए भी हो रही है क्योंकि उन्होंने अभिषेक शर्मा को बाहर कर दिया। ये शायद किसी ने भी नहीं सोचा था लेकिन इस मैच की प्लेइंग इलेवन में सनराइजर्स ने एक बड़ा बदलाव करते हुए ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को बाहर कर दिया। अभिषेक शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर फैंस काफी नाराज दिखे और वो सनराइजर्स के टीम मैनेजमेंट को ट्रोल भी कर रहे हैं।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार