साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव हुए। रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, वेंकटेश अय्यर और शार्दुल ठाकुर की जगह जयंत यादव, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और ,सूर्यमुकार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को आखिरी मैच में भी मौका नहीं मिला। 

Advertisement

धाकड़ बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ पूरे वनडे सीरीज में भी बैंच पर ही बैठे रह गए। 
पिछले एक साल में ऋतुराज गायकवाड़ ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन फिर भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन उन्हें सिर्फ जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज में दो टी-20 मैच खेलने का मौका मिला, क्योंकि इस दौरे के लिए भारत ने अपनी दोयम दर्जे की टीम भेजी थी। 

Advertisement

गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 635 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। इसके बाद घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 5 पारियों में 259 रन बनाए। 

इसके बाद घरेलू टी-20 टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में 5 मैचों में 150.75 की औसत से 603 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से चार शतक निकले। इस प्रदर्शन के बावजूद में भी उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक भी वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 

गायकवाड़ को तीसरे मुकाबले में भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, जो कुछ कमेंट्स इस प्रकार हैं
 

भारतीय टीम को फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे औऱ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। अब देखने वाली बात होगी कि उन्हें इस सीरीज में मौका मिलता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार