दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में कई खिलाड़ियों को उनके आईपीएल प्रदर्शन का ईनाम मिला तो कुछ खिलाड़ियों को बिल्कुल नज़रअंदाज़ कर दिया गया। इस टीम में राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों के नदारद रहने से लोगों के होश उड़ गए।

Advertisement

ऐसा लग रहा था कि केएल राहुल और ऋषभ पंत को आराम दिया जाएगा, लेकिन इस सीरीज के लिए इन दोनों को क्रमशः कप्तान और उप-कप्तान बनाया गया। इसके अलावा, ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़ और वेंकटेश अय्यर जैसे कुछ खिलाड़ियों के चयन पर फैंस सवाल भी उठा रहे हैं। वहीं, राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसन को नजरअंदाज़ किए जाने से फैंस काफी निराश दिखे।

Advertisement

2021 के बाद से, त्रिपाठी ने आईपीएल में 790 रन बनाए हैं और विशेष रूप से बीच के ओवरों में गियर बदलने की शानदार क्षमता दिखाई है। संजू सैमसन ने इसी अवधि में 850 से अधिक रन बनाए हैं और राजस्थान रॉयल्स के लिए फ्लोटर टू परफेक्शन की भूमिका निभाई है। यही कारण है कि फैंस इन दोनों का चयन ना होने से काफी निराश हैं।

कई फैंस तो बीसीसीआई को ट्रोल करते हुए लिख रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट को तो अल्लाह ही बचा सकता है जबकि कुछ और फैंस भी आग बबूले नजर आए। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार