विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। भारत और विदेशों में भी उनके बहुत बड़े फैंस हैं। इस साल एशिया कप में श्रीलंका के क्रिकेट फैंस ने भी कोहली पर जमकर प्यार बरसाया है। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले भी इसका एक उदाहरण देखने को मिला। विराट कोहली का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है इस वीडियो से पता चलता है कि श्रीलंकाई फैंस विराट कोहली को कितना पसंद करते हैं।

Advertisement

इस वीडियो में भारतीय टीम को होटल में आते देखा जा सकता है। सबसे पहले शुभमन गिल आते हैं, उनके बाद हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमरह होटल में एंट्री करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ फैंस पांड्या के साथ सेल्फी लेना चाहते थे लेकिन जब कोहली की एंट्री हुई तो फैंस की उनके लिए दीवानगी देखने लायक थी।

Advertisement

विराट के एंट्री लेते ही उनके पास खड़े सभी लोग स्टार भारतीय बल्लेबाज के साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ पड़े। ये वीडियो दुनिया को ये बताने के लिए काफी है कि फैंस विराट कोहली के लिए कितने दीवाने हैं। वहीं, क्लिप के अंतिम क्षणों में, सूर्यकुमार यादव को भी आते हुए देखा जा सकता है, लेकिन सभी का ध्यान केवल कोहली पर था। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

कोहली ने इस साल के एशिया कप में श्रीलंकाई फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ शतक तो लगाया ही लेकिन साथ ही मैदान के अंदर भी अपनी मस्ती से हर किसी का मनोरंजन किया। कोहली को नेपाल के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में नेपाली गानों पर डांस करते हुए भी देखा गया था लेकिन श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में कोहली का बल्ला ना चले, लंकाई फैंस यही दुआ कर रहे होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार