भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार (19 जून) की रात को खेले जाना वाला पांचवां और आखिरी टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया जिसके चलते सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई और दोनों टीमों को ट्रॉफी शेयर करनी पड़ी। इस मैच में केवल 3.3 ओवर का खेल ही हो पाया और बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ा।

Advertisement

एकतरफ फैंस इस मैच के रद्द होने से दुखी थे। वहीं, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो देखने को मिला उसने फैंस के गुस्से को और बढ़ा दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत से टपाटप पानी टपक रहा है। एक नाराज़ फैन ने इस घटना की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किया और बीसीसीआई और केएससीए को टैग करते हुए पूछा कि वो स्टेडियम में कब सुधार करेंगे।

Advertisement

इस फैन ने अपने ट्वीट में लिखा, “इससे भी ज्यादा निराशाजनक बात स्टेडियम के अंदर की स्थिति थी! दुनिया में सबसे अमीर बोर्ड और उनके फैंस को इस तरह की कंडीशंस का सामना करना पड़ रहा है! बीसीसीआई और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन कब फैंस के अनुभव में सुधार करेगा ??”

इस फैन के इस ट्वीट ने दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड यानि बीसीसीआई की पोल खोल कर रख दी है और यही कारण है कि फैंस सोशल मीडिया पर आग बबूले हुए पड़े हैं। कई फैंस बीसीसीआई को ट्रोल करते हुए लिख रहे हैं कि आईपीएल में खर्च करने के लिए इनके पास पैसा है लेकिन स्टेडियम में फैंस की सुविधाओं का ख्याल करने के लिए इनके पास एक रुपया भी नहीं है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार