टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को उनके दिवाली संदेश के लिए ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो चुकी है ऐस में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया से ही फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। टीम इंडिया के कप्तान ने दिवाली के संदेश के साथ ही फैंस से पटाखे ना जलाने की भी अपील की जिसपर यूजर्स भड़क गए। 

Advertisement

विराट कोहली ने वीडियो संदेश में कहा, 'आप सभी को मेरी ओर से दीपावली की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको खुशियां, शांति और समृद्धि दे। प्लीज याद रखिए कि इस दिवाली पटाखे ना जलाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखें। अपने परिवार और प्यार करने वालों के साथ घर पर इस त्योहार का आनंद लें। दीया जलाकर इस त्योहार को मनाएं और खुश रहें।'

Advertisement

इस वीडियो के बाद विराट कोहली ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। एक यूजर ने विराट के इस संदेश के साथ उनके बर्थडे का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें जमकर आतिशबाजी हो रही थी। यूजर ने लिखा, 'हमेशा इन्हें तकलीफ क्यों होती है चाहे वह दिवाली हो या फिर होली। विराट के जन्मदिन पर पटाखे ऑक्सीजन दे रहे थे। '

एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'नमस्ते, विराट "पाखंडी" कोहली हमें इस बारे में ज्ञान मत दें कि हमें इस दीपावली पर क्या करने की जरूरत है और क्या नहीं करना चाहिए। बंद करो बकवास करना और एक मर्द बनो न कि केवल किसी के पति।

एक अन्य यूजर ने विराट कोहली पर कटाक्ष करते हुए लिखा, 'आईपीएल में ट्रॉफी जीतने के बाद पटाखे फोड़ना परंपरा है। पर्यावरण को बचाने के लिए ही उन्होंने अभी तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। सचमुच एक लेजेंड हैं कोहली।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार