आईपीएल 2023 का तीसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला चेतन सकारिया ने सही साबित कर दिया क्योंकि उन्होंने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को आउट कर दिया। 

Advertisement

सकारिया ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद स्लोवर लेंथ पर लेग साइड पर डाली। राहुल ने इसे हवा में खेला और गेंद सीधे डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर खड़े अक्षर पटेल के हाथों में चली गयी। राहुल ने 12 गेंद एक छक्के की मदद से 8 रन बनाये। राहुल शुरू से ही संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे थे। उनके सस्ते में आउट हो जानें के बाद ट्विटर पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे है। ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाओं में से कुछ यहाँ दी गयी है:

Advertisement

दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम गेंदबाजी करेंगे। हमारे लिए यह परिस्थितियों का जल्द आकलन करने और यह जानने के बारे में है कि किस टारगेट का पीछा करना है। यह काफी कन्फ्यूसिंग हो सकता है, शायद कई बार तनावपूर्ण (इम्पैक्ट प्लेयर)। मैं वापस आने के लिए उत्साहित हूं। हम अपनी शुभकामनाएं ऋषभ को भेजते हैं।"

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस के समय कहा, "आईपीएल की ज्यादातर टीमें इसी तरह काम करती हैं। वे अपने घरेलू मैदान को अपना किला बनाना चाहते हैं। हम उतने ही नासमझ हैं जितना कि विपक्ष। हम यहां नहीं खेले हैं। हम बिना किसी अपेक्षा के अंदर जा रहे हैं। आप सभी जानते हैं कि यह एक अच्छा बल्लेबाजी विकेट हो सकता है। यह नया है (इम्पैक्ट प्लेयर)। अभी भी इसके आदि हो रहे है। यह टीमों को मैच में बने रहने या खेल में वापस आने का मौका देता है। मजा आता है। उम्मीद है कि यह एक अच्छा बदलाव है।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार