भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन में अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ फ्लॉप साबित हुए हैं। बल्लेबाजों को आउट करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाने वाले लॉयन ने गाबा के मैदान पर तीसरे दिन एक अजीबोगरीब हरकत की जिसे देखकर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि भारतीय पारी के 77वें ओवर की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने नाथन लॉयन को दी लेकिन अपना 18वां ओवर करने से पहले लॉयन नॉन स्ट्राइकर छोर पर स्टंप्स के साथ छेड़छाड़ करते हुए नजर आए। वो स्टंप्स को उनकी जगह से बदलते हुए देखे गए। उनको ऐसा करता देख फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए नजर आए।

Advertisement

एक फैन ने तो ये तक लिख दिया कि, लॉयन भईया तंत्रों-मंत्रों से विकेट नहीं मिला करते। वहीं कई फैंस का कहना है कि लॉयन भारतीय बल्लेबाजों को आउट करने के लिए काला जादू करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि कुछ ने कहा कि लॉयन ने जो किया वो स्टंप टैंपरिंग है।

आपको बता दें कि लॉयन ब्रिस्बेन मे अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं और वो अपने 100वें मुकाबले में 400 विकेटे लेने के भी करीब हैं। लॉयन को ये कारनामा करने के लिए अभी भी तीन विकेट की दरकार है। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज उनके खिलाफ बिल्कुल सहज नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार