भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानि 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। धोनी को उनके जन्मदिन के अवसर पर लगातार ही साथी खिलाड़ी और फैंस की तरफ से बधाईयां मिल रही हैं। लेकिन इसी बीच थाला के जन्मदिन पर फैंस रियान पराग पर भड़क चुके हैं।

Advertisement

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए रियान पराग का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी की नकल करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में रियान को साल 2011 के वर्ल्ड कप में धोनी द्वारा लगाए गए आखिरी छक्के की नकल उतारते हुए देखा जा सकता है। यही वज़ह है जिस कारण अब फैंस का गुस्सा रियान पराग पर फूट रहा है।

Advertisement

रियान पराग का वीडियो देखने के बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने रियान को ट्रोल करते हुए कहा, 'एटिट्यूड विराट और रोहित से भी ज्यादा है और बैटिंग चहल जैसी है।', एक अन्य ट्विटर यूजर ने रियान का वीडियो देखकर कमेंट किया। उन्होने लिखा, 'रियान पराग, तू भाई...ये एयर क्रिकेट ही खेल, तुझ पर सूट करता है।' एक यूजर ने तो रियान का वीडियो देखकर उन्हें इमैच्योर तक कह दिया। ऐसे ही कई सारे रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

बता दें कि आईपीएल 2022 में रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स ने 3.80 करोड़ में खरीदा था, लेकिन पूरे ही सीज़न उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रियान ने सीज़न में 17 मुकाबले खेले जिसके दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक ही अर्धशतक निकला और वह महज़ 183 रन ही बना सके। गौरतलब है कि रियान पराग को सीज़न के दौरान कई बार विपक्षी और साथी खिलाड़ियों के साथ उलझते हुए देखा गया, जिस वज़ह से फैंस के बीच रियान की इमेज थोड़ी बिगड़ी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार