अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल) में एक नई शुरुआत करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का दामन थाम लिया है। लंबे समय तक मुंबई इंडियंस की स्टार-स्टडेड टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करने वाले अर्जुन को एलएसजी ने अपने तेज़ गेंदबाज़ी विभाग को मज़बूत करने के उद्देश्य से 30 लाख रुपये में ट्रेड कर लिया है।

Advertisement

ये कदम उनके करियर के लिए एक ताज़ा मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि मुंबई में रहकर उनके लिए अवसर सीमित होते जा रहे थे। मुंबई इंडियंस ने एक भावुक संदेश जारी करते हुए अर्जुन को अलविदा कहा। एमआई ने लिखा, “अर्जुन, मुंबई इंडियंस परिवार का अहम हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। हम आपको लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हैं। हमें गर्व है कि हम आपके विकास के मार्ग का हिस्सा बने।”

Advertisement

हालांकि, सोशल मीडिया पर कई फैंस का मानना था कि अर्जुन को मुंबई में अवसर उनके तेंदुलकर नाम की वजह से मिलते थे। क्रिकेट महानायक सचिन तेंदुलकर 2013 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले और उसके बाद क्लब आइकन के रूप में टीम से जुड़े रहे। यही कारण था कि अर्जुन की टीम में उपस्थिति पर अक्सर सवाल उठते रहे। ट्रेड की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर अर्जुन को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अर्जुन के इस ट्रेड पर मज़े लेते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि अर्जुन का आईपीएल सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। मुंबई इंडियंस ने पहली बार 2021 की मिनी नीलामी में उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा, लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 2022 की मेगा नीलामी में एक बार फिर एमआई ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। आखिरकार 2023 में उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू किया और चार मैचों में तीन विकेट हासिल किए लेकिन अगले सीज़न यानी 2024 में उन्हें केवल एक मैच मिला, जो मुंबई के लिए उनका अंतिम मुकाबला साबित हुआ।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में अर्जुन शुरुआती राउंड में अनसोल्ड रहे, लेकिन बाद में एमआई ने उन्हें उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में फिर से खरीद लिया। इसके बावजूद पूरे सीज़न वो टीम की बेंच पर ही बैठे रहे। अब एलएसजी में शामिल होने के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें लगातार मैच और अवसर मिलते हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार