'तुम्हे शर्म आनी चाहिए, देशद्रोही', श्रीलंका का झंडा लहराना गौतम गंभीर को पड़ा भारी

Updated: Mon, Sep 12 2022 12:23 IST
Cricket Image for 'तुम्हे शर्म आनी चाहिए, देशद्रोही', श्रीलंका का झंडा लहराना गौतम गंभीर को पड़ा भार (Gautam Gambhir Waved Sri Lankan Flag)

श्रीलंका ने पाकिस्तान को एशिया कप के फाइनल में 23 रनों से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इस मैच के बाद भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली सांसद गौतम गंभीर ने श्रीलंका के झंडे को लहराकर मैदान पर मौजूद श्रीलंकाई फैंस का दिल जीता। लेकिन अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और गौतम गंभीर फैंस के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर एक गुट ऐसा है जो पूर्व क्रिकेटर की जमकर ट्रोलिंग कर रहा है।

वायरल वीडियो को श्रीलंका के एक पत्रकार आजम अमीम ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। आजम अमीम ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कुछ प्रशंसकों द्वारा कमेंट्री के दौरान उनके द्वारा की गई टिप्पणियों पर आलोचना करने के बाद श्रीलंका की जीत का जश्न मनाते हुए श्रीलंकाई झंडे को लहराया।'

गौतम गंभीर ने खुद भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को फैंस के साथ शेयर किया है, जिस पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने नाराज़गी जताई है। एक यूजर ने लिखा, 'गौतम गंभीर अगली बार अपना मुंह खोलने से पहले दो बार सोचना। चैंपियन श्रीलंका।' एक यूजर ने गौतम गंभीर को देशद्रोही कहा। यूजर ने लिखा, 'कामेंट्री करो, दूसरे देश का झंडा उठाओ। तुम्हें शर्म आनी चाहिए, देशद्रोही।'

Also Read: Asia Cup 2022 Scorecard

बता दें कि श्रीलंका को एशिया कप में अंडरडॉग समझा जा रहा था। टूर्नामेंट में श्रीलंका की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ हार के साथ हुई थी, लेकिन इसके बाद लंकाई टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बांग्लादेश, अफगानिस्तान, भारत, और दो बार पाकिस्तान को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।  

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें