श्रीलंका ने पाकिस्तान को एशिया कप के फाइनल में 23 रनों से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इस मैच के बाद भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली सांसद गौतम गंभीर ने श्रीलंका के झंडे को लहराकर मैदान पर मौजूद श्रीलंकाई फैंस का दिल जीता। लेकिन अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और गौतम गंभीर फैंस के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर एक गुट ऐसा है जो पूर्व क्रिकेटर की जमकर ट्रोलिंग कर रहा है।

Advertisement

वायरल वीडियो को श्रीलंका के एक पत्रकार आजम अमीम ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। आजम अमीम ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कुछ प्रशंसकों द्वारा कमेंट्री के दौरान उनके द्वारा की गई टिप्पणियों पर आलोचना करने के बाद श्रीलंका की जीत का जश्न मनाते हुए श्रीलंकाई झंडे को लहराया।'

Advertisement

गौतम गंभीर ने खुद भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को फैंस के साथ शेयर किया है, जिस पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने नाराज़गी जताई है। एक यूजर ने लिखा, 'गौतम गंभीर अगली बार अपना मुंह खोलने से पहले दो बार सोचना। चैंपियन श्रीलंका।' एक यूजर ने गौतम गंभीर को देशद्रोही कहा। यूजर ने लिखा, 'कामेंट्री करो, दूसरे देश का झंडा उठाओ। तुम्हें शर्म आनी चाहिए, देशद्रोही।'

बता दें कि श्रीलंका को एशिया कप में अंडरडॉग समझा जा रहा था। टूर्नामेंट में श्रीलंका की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ हार के साथ हुई थी, लेकिन इसके बाद लंकाई टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बांग्लादेश, अफगानिस्तान, भारत, और दो बार पाकिस्तान को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार