आईपीएल 2022 का सीज़न अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाना है, वहीं 25 तारीख (बुधवार) को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच पहला एलिमिनेटर खेला जाएगा। इसी बीच लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर काफी रिलेक्स नज़र आ रहे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है।

Advertisement

गौतम गंभीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह रिलेक्स मोड में जमीन पर बैठे अपना मोबाइल फोन यूज करते दिख रहे हैं। लखनऊ के मेंटोर की तस्वीर पर अब फैंस ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ फैंस गंभीर की पोस्ट पर टीम की हौसला अफजाई कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जिन्होंने गंभीर को ट्रोल किया है। 

Advertisement

एक यूजर ने गौतम गंभीर को ट्रोल करते हुए लिखा, 'तैयारी कर लो सर, बैग पैक रखो 25 मई को घर जाओगे सब।' वहीं एक अन्य यूजर ने गंभीर को ऐसे बैठा देख लिखा, '25 को आरसीबी से हार जाएगा इसलिए पहले से ही उदास बैठा है।' एक यूजर ने तो हद कर दी और लिखा 'सर अब ट्वीट करके किसका करियर खत्म करोगे।' 

बता दें कि गौतम गंभीर लखनऊ के मेंटोर के तौर पर टीम के साथ जोड़े हैं, वहीं ये साल नई नवेली लखनऊ की टीम के लिए काफी शानदार रहा है। केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम पॉइंट्स टेबल पर 14 में से 9 मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बनी थी। ऐसे में अब उनका सामना आरसीबी के साथ एलिमिनेटर में होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि गौतम गंभीर लखनऊ के मुकाबलों के दौरान काफी अलर्ट मोड में रहते हैं और उस दौरान गंभीर के रिएक्शन देखने लायक होते हैं। इस बाएं हाथ के दिग्गज खिलाड़ी ने आईपीएल में अपनी कप्तानी के दम पर दो बार केकेआर की टीम को जीत का ताज भी पहनाया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार