कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के आईपीएल 2024 जीतने के बाद उन्हें दुनियाभर से बधाई संदेश मिले। इसी कड़ी में पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज उमर अकमल ने भी केकेआर को आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी लेकिन इस दौरान उन्होंने एक गलती कर दी जिसके चलते सोशल मीडिया पर वो ट्रोलिंग का विषय बन गए।

Advertisement

दरअसल, जब उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके तीसरे आईपीएल खिताब के लिए अपने एक्स अकाउंट से बधाई दी तो उन्होंने उनके नाम की गलत स्पेलिंग लिख दी। अकमल ने केकेआर की जगह केकेएल लिख दिया जिसके चलते वो ट्रोल हो रहे हैं। अकमल ने ्अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, 'आईपीएल की तीसरी ट्रॉफी जीतने पर केकेएल को बधाई।'

Advertisement

अकमल की इस गलती को सोशल मीडिया पर फैंस ने पकड़ लिया और उन्होंने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने मज़ाक में कहा, "तीसरी KKL ट्रॉफी जीतने के लिए IPL को बधाई," जबकि दूसरे ने लिखा, लॉर्ड उमर, दारू पीकर ट्विटर मत चलाओ भाई। केकेआर लिखना सीख जाओ पहले हैशटैग बाद में बनाना। जबकि एक और यूजर ने लिखा, "भाई ये केकेएल कौन सी टीम है?"

Also Read: Live Score

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से उमर अकमल को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार