इंडिया इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली को श्रेयस अय्यर की जगह टीम में वापस शामिल किया गया, लेकिन एक बार फिर सिर्फ और सिर्फ विराट के बैट से फैंस को निराशा ही देखने को मिली। विराट कोहली को डेविड विली ने आउट किया।

Advertisement

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली लंबे समय से खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। विराट ने दूसरे वनडे में भी 25 गेंद खेलकर सिर्फ 16 रन बनाए। विराट ने अपनी इनिंग में 3 शानदार चौके जड़ थे, जिन्हें देखकर सभी को लगा कि आज विराट टीम के लिए जरूर बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन यह खुशी सिर्फ कुछ पलों के लिए ही थी।

Advertisement

इस मुकाबले में भी विराट कोहली ऑफ स्टंप्स से बाहरी जाती गेंद पर अपने बल्ले का बाहरी किनारा लगाकर आउट हो गए। यही वज़ह है अब सोशल मीडिया पर विराट कोहली की ट्रोलिंग शुरू हो चुकी है। एक यूजर ने विराट को ट्रोल करते हुए कहा कि फैंस 71वें शतक का इंतजार करते हैं, विराट कुछ अच्छे कवर ड्राइव मारता है। फैन सोचते हैं कोहली 71वां शतक लगाएगा और फिर वह आउट हो जाता है। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो विराट कोहली को टीम के लिए लायबिलिटी तक बता दिया। ऐसे ही कई रिएक्शन देखने को मिले हैं।

बता दें कि इंडिया इंग्लैंड टी-20 सीरीज के दौरान भी विराट कोहली पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे। टी-20 सीरीज में विराट कोहली को दीपक हुड्डा की जगह टीम में जगह दी गई थी। दीपक हुड्डा अपनी गोल्डन फॉर्म में बल्लेबाज़ी कर रहे थे, लेकिन विराट को उनके औधे के कारण टीम में पहला मौका मिला जिस वज़ह से फैंस का पाला काफी ऊपर चढ़ गया था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार