Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Eng vs ind 2nd odi

Cricket Image for 'देख रहो हो बिनोद, कैसे ऑफ स्टंप की गेंद पर आउट हो रहा है', विराट पर फिर भड़के फैं
Image Source: Google

'देख रहे हो बिनोद, कैसे ऑफ स्टंप की गेंद पर आउट हो रहा है', विराट पर फिर भड़के फैंस

By Nishant Rawat July 15, 2022 • 06:08 AM View: 1565

इंडिया इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली को श्रेयस अय्यर की जगह टीम में वापस शामिल किया गया, लेकिन एक बार फिर सिर्फ और सिर्फ विराट के बैट से फैंस को निराशा ही देखने को मिली। विराट कोहली को डेविड विली ने आउट किया।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली लंबे समय से खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। विराट ने दूसरे वनडे में भी 25 गेंद खेलकर सिर्फ 16 रन बनाए। विराट ने अपनी इनिंग में 3 शानदार चौके जड़ थे, जिन्हें देखकर सभी को लगा कि आज विराट टीम के लिए जरूर बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन यह खुशी सिर्फ कुछ पलों के लिए ही थी।

Related Cricket News on Eng vs ind 2nd odi