Jacob Bethell Helped Injured Seagull Video: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd ODI) बीते गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था जहां इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जेकब बेथेल (Jacob Bethell) ने एक सीगल पक्षी की मदद करके फैंस का दिल जीता। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
ये पूरी घटना भारत की पारी के 33वें ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ साकिब महमूद करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने एक करारा ड्राइव शॉट मारा। श्रेयस के बैट से टकराने के बाद ये बॉल गोली की रफ्तार से बाउंड्री की तरफ जा रही थी कि इसी बीच वो एक सीगल पक्षी को जोर से लगी।
ऐसे में होना क्या था, वो सीगल पक्षी तुरंत ही घायल होकर जमीन पर गिर गया और काफी दर्द में दिखा। ऐसे में जैकब बेथेल पक्षी की मदद से के लिए सामने आए और उन्होंने घायल पक्षी को प्यार से उठाकर बाउंड्री लाइन के बाहर मौजूद स्टाफ को सौंपा। इस घटना का पूरा वीडियो आप नीचे देख सकते हो।