मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल के 2024 सीजन से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है। रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को मुंबई ने नया कप्तान बनाया है लेकिन ज्यादातर फैंस मुंबई इंडियंस के इस फैसले से खुश नहीं हैं और वो अलग-अलग तरीकों से इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।

Advertisement

रोहित 2011 में डेक्कन चार्जर्स से मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे और 2013 में फ्रेंचाइजी के कप्तान बने थे। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं ऐसे में पांच बार किसी टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान के साथ ऐसा व्यवहार होता देख फैंस से नहीं देखा गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया।

Advertisement

रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद सिर्फ एक घंटे में ही मुंबई इंडियंस ने ट्विटर (एक्स) पर अपने 4 लाख फॉलोअर्स को खो दिया। वहीं, 6 लाख इंस्टा फॉलोअर्स ने भी मुंबई इंडियंस के इंस्टा अकाउंट को अनफॉलो कर दिया और ये नंबर्स घटते ही जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ फैंस तो इस फ्रेंचाईजी से इतने नाराज हैं कि उन्होंने मुंबई इंडियंस का झंडा और जर्सी तक को जला दिया। रोहित शर्मा के साथ हुए इस बर्ताव ने मुंबई इंडियंस को लोकप्रिय आईपीएल टीमों की लिस्ट में भी पछाड़ दिया है और अब चेन्नई सुपरकिंग्स सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली टीम बन गई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस मुंबई इंडियंस से कितने नाराज हैं।

Also Read: Live Score

अगर रोहित की बात करें तो वो आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, उन्होंने मुंबई की 158 मैचों में कप्तानी की और 87 में टीम को जीत  दिलाई जबकि 67 मैचों में हार मिली। वहीं, 4 मैच टाई रहे। अगर उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 243 आईपीएल मैचों में 130.05 के स्ट्राइक रेट की मदद से 6211 रन अपने नाम किये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 42 अर्द्धशतक देखने को मिले हैं। इतना ही नहीं, रोहित ने गेंदबाजी करते हुए  भी 15 विकेट चटकाए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार