आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई ने रिकॉर्ड पांचवीं पर इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया।

Advertisement

मुंबई की इस जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तरफ से खेलने वाले साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने मुंबई इंडियंस को ट्वीट करके बधाई दी जिसके बाद कई  फैंस ने डी विलियर्स को अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छोड़कर मुंबई या किसी और टीम के साथ जुड़ जाए।

एबी डी विलियर्स ने मुंबई की जीत के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, "बहुत खूब मुंबई इंडियंस..बिना किसी संदेह के आप इस साल की सबसे अच्छी टीम है।"

एबी डी विलियर्स की इस ट्वीट के बाद फैंस ने कई तरह के रिप्लाई किये।

मुंबई के एक फैन ने लिखा,"ब्रो, हमारे यहां ट्रॉफी पर नाम लिखवाए जाते है। बलवंत राय भी आईपीएल विजेता है, आ जाओ आप भी।"

एक  आरसीबी के फैन ने लिखा, "आरसीबी में रहने का कोई मतलब नहीं है...इसको अपनी टीम में ले लो।"

एक अन्य फैन ने रिप्लाई करते हुए लिखा," मुंबई की टीम में आ जाओ। आपके आईपीएल ट्रॉफी जीतने का इंतजार खत्म हो जाएगा।"

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 7 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।

जवाब में मुंबई की टीम ने कप्तान रोहित शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर लक्ष्य को 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया। 
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार