भारत औऱ इंग्लैंड के बीच चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है जबकि इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। भारतीय टीम को दूसरी पारी में भी बल्लेबाजों ने निराश किया और आलम ये है कि टीम इंडिया अपने ही घर में घुटने टेकती हुई नजर आ रही है। हालांकि, इस टेस्ट की दोनों पारियों में भारत के दो बल्लेबाजों ने खासा निराश किया और फैंस भी उन पर जमकर बरस रहे हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे चेन्नई टेस्ट की दोनों पारियों में बुरी तरह से फ्लॉप रहे और शायद इन दोनों खिलाड़ियों की नाकामी ही भारत के लिए मुसीबतें लेकर आई है। इन दोनों के घरेलू सरजमीं पर पिछली कुछ पारियों के प्रदर्शन को देखते हुए फैंस दोनों को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर करने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

रोहित ने चेन्नई टेस्ट की दोनों पारियों में (6 और 12) जबकि रहाणे ने (1 और 0) रन ही बनाए। लगातार खराब फॉर्म के चलते इन दोनों खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने तो इन दोनों खिलाड़ियों को अगले टेस्ट मैच से बाहर करने की मांग की है। आइए देखते हैं कि इन दोनों खिलाड़ियों, खासकर अजिंक्य रहाणे को फैंस किस तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

अगर इस टेस्ट मैच की बात करें तो चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम हार के करीब जाती हुई दिख रही है। एक के बाद एक भारत के सभी विकेट गिरते जा रहे हैं। जबकि विराट कोहली एक छोर पर अकेले ही अंग्रेज गेंदबाज़ों से लड़ते हुए नजर आ रहे हैैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार