आईपीएल 2022 के 54वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 67 रन से हराकर प्लेऑफ की तरफ मज़बूती से कदम बढ़ा दिए हैं। इस जीत में आरसीबी के लिए कई खिलाड़ी हीरो रहे लेकिन दिनेश कार्तिक ने जो 8 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली थी उसने पूरी तरह से फैंस को पागल कर दिया है।

Advertisement

कार्तिक ने एक बार फिर से आरसीबी की पारी को फिनिशिंग टच देते हुए तूफानी पारी खेली और सिर्फ 8 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 30 रन बना दिए। कार्तिक की इस पारी की बदौलत ही आरसीबी की टीम 192 के बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही थी और आखिरकार ये रन काफी साबित हुए। कार्तिक की इस करिश्माई पारी को देखकर फैंस को लगता है कि अब तो कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना टिकट बुक कर लिया है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर डीके हीरो बन चुके हैं और फैंस कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने तो यहां तक लिख दिया कि अगर अब भी कार्तिक को टी-20 में शामिल नहीं किया गया तो रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को इस्तीफा दे देना चाहिए। जबकि एक दूसरे फैन ने लिखा कि अब तो बस कार्तिक के ऊपर है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाने वाली फ्लाइट में विंडो सीट चाहिए या कोई और।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से कार्तिक की आतिशी पारी को देखकर रिएक्शन दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार