17 जनवरी। दूसरे वनडे में कुलदीप यादव ने स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी को आउट कर अपने वनडे करियर में 100 विकेट पूरे कर लिए। कुलदीप यादव ने 58वें मैच में इस कारनामें को करने का कमाल कर दिखाया। कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर की बराबरी कर ली। इमरान ताहिर ने भी 58 वनडे मैच में 100 विकेट पूरे लिए थे।

Advertisement

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले स्पिनर राशिद खान हैं। राशिद खान ने 44 मैच में यह कारनामा किया था। सकलैन मुश्ताक ने 53 मैच में 100 वनडे विकेट पूरे किए थे।

Advertisement

आपको बता दें कि शेन वार्न ने 100 विकेट 60 मैच में चटकाए थे। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप यादव ने स्टीव स्मिथ को बोल्ड कर उनको शतक बनानें से रोक दिया। स्टीव स्मिथ 102 गेंद पर 98 रन बनाकर आउट हुए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार