पाकिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज फवाद आलम (Fawad Alam) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। 

Advertisement

27 रन के कुल स्कोर पर पाकिस्तान के 4 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए फवाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला औऱ अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ दिया। फवाद पहले तीन अर्धशतकों को शतक में तबदील करने वाले पाकिस्तान के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।  

Advertisement

इस लिस्ट में पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के जॉर्ज हेडली हैं, जिन्होंने टेस्ट में अपने पहले 6 अर्धशतकों के शतक में तबदील किया था। 

इसके अलावा फवाद टेस्ट में पाकिस्तान के लिए सबसे तेज तीन शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 14 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। इस मामले में उन्होंने अममद शहजाद (15 पारी) को पीछे छोड़ा। पाकिस्तान के लिए सबसे तेज 3 टेस्ट शतक जड़ने का रिकॉर्ड अजहर महमूद (10 पारी) के नाम है। 

35 साल के फवाद ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। लेकिन इसके बाद टेस्ट में दूसरे मौके के लिए उन्हें एक दशक से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। अपने करियर का 8वां टेस्ट खेल रहे फवाद का करांची के स्टेडियम में रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह इस मैदान पर 10 फर्स्ट क्लास शतक जड़ चुके हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार