AU-W vs IN-W ODI: एलिसा हीली (Alyssa Healy) की कैप्टेंसी वाली ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम (Australia Women Cricket Team) आज यानि मंगलवार, 24 फरवरी को भारतीय टीम के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज (AU-W vs IN-W ODI Series) का पहला मुकाबला (AU-W vs IN-W 1st ODI) खेल रही हैं। गौरतलब है कि ये मुकाबला ब्रिस्बेन के एलन बोर्डर फील्ड पर खेला जा रहा है जिससे पहले मेजबान टीम के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के दो अनुभवी खिलाड़ी चोटिल होने के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ। खुद ऑस्ट्रेलिया की कैप्टन एलिसा हीली ने इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने ब्रिस्बेन में टॉस के दौरान खुलासा किया कि अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पेरी और तेज गेंदबाज़ किम गार्थ क्वाड इंजरी (जांघ के अगले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गईं हैं।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों खिलाड़ियों की रिप्लेसमेंट भी चुन ली है और टीम में तेज गेंदबाज़ मेगन शुट्ट और लूसी हैमिल्टन को जगह दी है। बताते चलें कि मेगन शुट्ट ऑस्ट्रेलिया की सबसे अनुभवी गेंदबाज़ों में से एक हैं और अपने देश के लिए 108 वनडे मैचों में 145 विकेट चटका चुकी हैं। दूसरी तरफ 19 साल की लूसी हैमिल्टन को अब तक कोई भी इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव नहीं मिला है।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की अपडेटिड स्क्वाड: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनक्स, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन, फोबे लिचफील्ड, डार्सी ब्राउन, निकोला केरी।
बात करें अगर ब्रिस्बेन ODI की तो यहां भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। वो तीन मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर आए हैं। यहां देखें लाइव स्कोर कार्ड
ऐसी है दोनों टीमें
ऑस्ट्रेलियाई टीम (प्लेइंग XI): एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर, एन्नाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनेक्स, मेगन शुट्ट, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।