ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में दीपक चाहर को आराम दिया गया और उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। पहले वनडे में दीपक ने नई गेंद के साथ शानदार गेंदबाज़ी की थी और यही कारण था कि दूसरे मैच में उनको ना देखकर कई फैंस तो हैरान रह गए। हालांकि, मैच शुरू होने से पहले चाहर की झलक देखने को मिली और वो फैंस से मिलते हुए दिखे।

Advertisement

इस दौरान चाहर ना सिर्फ भारतीय फैंस से मिले बल्कि ज़िम्बाब्वे के फैंस से भी वो उतने ही प्यार से मिलते हुए दिखे। इस दौरान जिम्बाब्वे की एक महिला फैन ने भी दीपक के साथ तस्वीर खिंचवाई और इस दौरान उन्होंने दीपक के कंधे पर हाथ रखने की बात कही। जिस पर दीपक ने भी उन्हें हां कर दी जिसके बाद ये महिला फैन शर्मा गई और दोनों हंसते हुए भी दिखे।

Advertisement

इस घटना का वीडियो जर्नलिस्ट विमल कुमार ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इस दौरान इस महिला फैन ने दीपक चाहर के इस रवैय्ये की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, "ये अच्छा लग रहा है। सच कहूं तो वो बहुत विनम्र हैं। उनकी ओर से ये बहुत अच्छा था कि उन्होंने मुझे उन्हें छूने की अनुमति दी (हंसते हुए), जो असामान्य है क्योंकि लोग हमेशा सहज नहीं होते हैं। लेकिन वो बहुत मिलनसार है।”

आपको बता दें कि हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोनों टीमों के बीच दूसरे वनडे से पहले केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले मैच में भी राहुल एंड कंपनी ने टॉस जीतकर यही फैसला किया था और जिम्बाब्वे को सिर्फ 189 रनों पर ऑलआउट कर दिया था और अब दूसरे वनडे में भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार