आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ मुकाबले में शुरुआती ओवरों में ही काइल क्लेन ने शायन जहांगीर को क्लीन बोल्ड कर नीदरलैंड को बड़ी सफलता दिलाई। विकेट लेने के बाद उनका जॉन सीना स्टाइल में सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 21वां मुकाबला शुक्रवार (13 फरवरी) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में यूएसए और नीदरलैंड के बीच खेला गया, जहां शुरुआत से ही मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और शायन जहांगीर 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पारी के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर काइल क्लेन ने तेज रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ से शायन जहांगीर को पूरी तरह चकमा दे दिया। गेंद सीधे ऑफ स्टंप और मिडल स्टंप के बीच में जा टकराई और गिल्लियां हवा में उड़ गईं, जिससे यूएसए को शुरुआती झटका जल्दी ही लग गया।
विकेट लेने के तुरंत बाद काइल क्लेन ने WWE के मशहूर रेस्लर जॉन सीना का मशहूर सिग्नेचर मूव ‘यू कांट सी मी’ का इशारा करते हुए जोरदार सेलिब्रेशन किया, जिसने मैदान में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
VIDEO:
मैच की बात करें तो शुरुआती झटकों के बाद यूएसए के लिए सैतेजा मुक्कमल्ला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 79 रन ठोके। इसके बाद शुभम रंजने ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए 24 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए और यूएसए का स्कोर 196 रन तक पहुंचा दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड के लिए बास डी लीडे 17 गेंदें 20 रन और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 14 गेंदं 20 रन ने कुछ रन जोड़े, लेकिन इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका और पूरी टीम 103 रन पर सिमट गई।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस तरह यूएसए ने 93 रन से बड़ी जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में शुरुआती दो मुकाबलों में हार के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की और 2 अंकों के साथ अंकतालिका में खाता खोला।