European Cricket Championship: यूरोपीय क्रिकेट चैम्पियनशिप में फैंस को आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा देखने को मिलता है जिससे उनका मनोरंजन हो जाता है। इस बीच इसी मुकाबले में फ़िनलैंड की टीम ने मैच की पहली गेंद पर असाधारण फील्डिंग सेट की थी। टी-10 मैच में फ़िनलैंड टीम ने सभी को चौंकाते हुए एक, दो नहीं, बल्कि आठ स्लिप फील्डर को नियुक्त किया था।

Advertisement

यह वाक्या काफी मजेदार था बल्लेबाज को एक पल के लिए यकीन ही नहीं हुआ की 10 ओवर के मैच में पहली ही गेंद पर फील्डिंग टीम कुछ ऐसा कारनामा कर सकती है। मैदान पर अक्सर गेंदबाजों को बल्लेबाज पर दबाव बनाने के लिए कुछ ना कुछ करते हुए देखा जा सकता है लेकिन, इस चीज की कल्पना शायद ही किसी ने की हो।

Advertisement

8 स्लिप फील्डर 1 विकेटकीपर और 1 गेंदबाज कुल मिलाकर 10 लोग 1 रन बचाने के लिए 30 गज के दायरे के अंदर महज 1 फील्डर बाउंड्री लाइन पर। हालांकि, बल्लेबाज इस मौके का फायदा नहीं उठा पता है और गेंद को बाउंड्री लाइन पार कराने से चूक जाता है।

वहीं अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने अपने 10 ओवरों में 113/4 रन बनाकर एक बड़ा स्कोर पोस्ट किया। फ़िनलैंड एक अच्छी शुरुआत के बावजूद इस मुकाबले को जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। फिनलैंड ने निर्धारित 10 ओवर में 99/6 का स्कोर बनाया। इससे पहले खेले गए मुकाबले में भी इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार