कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में फिन एलन ने तेज शुरुआत जरूर दिलाई, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ी इनिंग में नहीं बदल पाए। लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंद डालकर उन्हें बोल्ड कर दिया। विकेट गंवाने के बाद एलन काफी निराश नजर आए।

Advertisement

आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में रविवार (24 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR को फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने तेज शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 26 गेंदों में 43 रन की साझेदारी की, लेकिन न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज अपनी अच्छी शुरुआत को लंबी पारी में नहीं बदल सके। फिन एलन शुरुआत से ही अपने आक्रामक अंदाज में नजर आए और सिर्फ 13 गेंदों में 20 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 शानदार छक्का शामिल रहा।

Advertisement

हालांकि पारी के पांचवें ओवर में लुंगी एनगिडी ने अपनी अनुभव का शानदार नमूना पेश किया। ओवर की दूसरी गेंद पर एनगिडी ने ऑफ स्टंप के बाहर अच्छी लेंथ पर गेंद डाली, जो हल्की सी अंदर की तरफ आई। फिन एलन ने मिड ऑन के ऊपर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए सीधे स्टंप्स से जा टकराई।

इस विकेट के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स को 43 रन पर ही पहला झटका लगा गया। आउट होने के बाद एलन काफी निराश दिखाई दिए। पवेलियन लौटते समय उन्होंने गुस्से में अपने बल्ले पर मुक्का मारा, जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए केएल राहुल ने सिर्फ 30 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल ने 39 और डेविड मिलर ने 28 रन का अहम योगदान दिया। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 39 गेंदों में 63 रन की पारी खेली, लेकिन इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाए और टीम की पारी 18.4 ओवर में 163 रन पर ही सिमट गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार