टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले में श्रीलंका के स्टार स्पिनर महेश थीक्षाना ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन का खेल जल्दी ही खत्म कर दिया। अपनी ही गेंद पर डाइव लगाते हुए उन्होंने खूबसूरत रिटर्न कैच लपका और टीम को शुरुआती सफलता दिलाई।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का छठा मुकाबला बुधवार (25 फरवरी) को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका टीम के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। सलामी बल्लेबाज फिन एलन 13 गेंदों में 3 चौके ओर 1 छक्का लगाकर 23 पर तेज बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उनका खेल ज्यादा देर नहीं चला। पारी का चौथा ओवर डालने आए श्रीलंका के स्पिनर महेश थीक्षाना ने पहली गेंद कैरम बॉल डाली जो लेग स्टंप की तरफ एंगल करती हुई आई।

फिन एलन ने बैकफुट पर जाकर गेंद को लेग साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन वो गेंद को सही से पढ़ नहीं सके। गेंद बल्ले का लीडिंग एज लेकर हवा में हल्के से उछली और वापस गेंदबाज की ओर चली गई। गेंद थोड़ी डिप हुई, लेकिन थीक्षाना ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए अपनी बाईं ओर डाइव लगाई और दोनों हाथों से खूबसूरत रिटर्न कैच लपक लिया और न्यूीलैंड को 30 पर शुरुआती झटका लग गया।

VIDEO:

मैच की बात करें तो दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला सेमीफाइनल की रेस के लिहाज से बेहद अहम है। श्रीलंका पिछला मुकाबला इंग्लैंड से हारकर आई है, जबकि न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, चरिथ असलंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालागे, दुशान हेमंथा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोनी, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार