न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सुपर-12 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया लेकिन फिन एलेन ने कंगारू कप्तान का ये फैसला गलत साबित करते हुए कीवी टीम को पावरप्ले में ही 50 के पार पहुंचा दिया। एलेन ने मैच के पहले ओवर में ही अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए और मिचेल स्टार्क की तो जमकर कुटाई की।

Advertisement

ना तो कंगारू टीम ने सोचा होगा और ना ही किसी क्रिकेट फैन ने सोचा होगा कि स्टार्क का पहले ही ओवर में ये हाल होगा। फिन एलेन ने पहले ओवर की दूसरी गेंद से ही स्टार्क पर अटैक शुरू कर दिया और दो चौकों और एक छक्के समेत कुल 14 रन लूट लिए। फिन एलेन की मार से स्टार्क का चेहरा उतरा हुआ नजर आया। एलेन की वजह से ही फिंच ने पावरप्ले में स्टार्क को दूसरा ओवर ही नहीं दिया।

Advertisement

हालांकि, जोश हेज़लवुड की गेंद पर एलेन गच्चा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने कंगारू गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और सिर्फ 16 गेंदों में 42 रन बना दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले। एलेन ने अपनी इस पारी के दौरान सिर्फ एक मौका दिया लेकिन एडम जैम्पा उस मौके को भी भुना ना पाए और आसान सा कैच छोड़ बैठे।

एलेन ने इस मैच में जिस अंदाज़ में बैटिंग की उसने फैंस को न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैकुलम की याद दिला दी लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या एलेन आगे आने वाले मुकाबलों में भी अपनी इस बैटिंग को जारी रख पाते हैं या नहीं। मगर इतना तो तय है कि इस वर्ल्ड कप में फैंस का भरपूर मनोरंजन होने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार