3 नवंबर। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया- पाकिस्तान के बीच पहला टी-20 मैच रद्द कर दिया गया। हालांकि पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 15 ओवर वाले मैच में पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 107 रन बनाए जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 ओवर में 41 रन बना पाने में सफल रही लेकिन बारिश के खलल के बाद मैच को फिर से रोक दिया गया।

Advertisement

लेकिन फिर मैच शुरू नहीं हो पाया। आखिरकार अंपायर ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। आपको बता दें कि डकबर्थ लुईस नियम के अनुसार ऑस्ट्रेलिया को 15 ओवर में 119 रनों का टारेगट दिया गया था।

Advertisement

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम ने 38 गेंद पर 59 रनों की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 2 छक्के जमाए। 

बाबर आजम ने इस साल यानि 2019 में कुल 1551 इंटरनेशनल रन बना पाने में सफल रहे। इस साल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। 

बाबर आजम ने अब अपने टी20 इंटरनेशनल में 11 अर्धशतक जमाने में सफल रहे हैं। पाकिस्तान के तरफ से सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं बाबर आजम।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार