पंजाब किंग्स ने यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 37वें मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 126 रनों लक्ष्य दिया है लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाज़ों ने इस लक्ष्य को भी मुश्किल बना लिया है। सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर तो इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए।

Advertisement

वॉर्नर से हैदराबाद के फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन वो पहले ही ओवर में दो रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बन गए। वॉर्नर इससे पहले वाले मुकाबले में भी फ्लॉप साबित हुए थे और इस धाकड़ खिलाड़ी का खराब फॉर्म सनराईजर्स के लिए भी सिरदर्द बनता जा रहा है।

Advertisement

अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच की ही बात करें तो वॉर्नर ने फील्डिंग के दौरान भी एडेन मार्क्रम का एक आसान सा कैच छोड़ दिया था जिसके बाद मार्क्रम अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 27 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे। ये कैच बेहद ही आसान था लेकिन वॉर्नर की बदकिस्मती मौजूदा आईपीएल सीज़न में उनका साथ नहीं छोड़ रही है।

मौजूदा सीज़न के पहले हाफ के दौरान वॉर्नर से कप्तानी भी छीन ली गई थी और उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया था मगर अब उन्हें दूसरे हाफ में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है लेकिन एक बार फिर वो बल्ले से बेबस और बदकिस्मत नजर आ रहे हैं। ऐसे में जिस दौर से वॉर्नर गुज़र रहे हैं, अगर हैदराबाद की टीम उन्हें फिर से बाहर कर दे तो हमें हैरानी नहीं होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार